जिला पदाधिकारी ने किया राजश्री एचपी गैस गोदाम एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण
आज दिनांक 19 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी द्वारा परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राजश्री एचपी गैस गोदाम एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, सुरक्षा मानकों एवं वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने राजश्री गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, गोदाम एवं कार्यालय परिसर में सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।
20 मार्च 2026 को एकदिवसीय रोजगार कैम्प का होगा आयोजन

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
विशेष रूप से जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे उपभोक्ता—विशेषकर महिलाएं—जिनके परिवार के सदस्य (पति आदि) ड्यूटी के कारण बाहर रहते हैं, पुलिस/सशस्त्र बलों में तैनात हैं अथवा अन्य कारणों से स्वयं गैस लेने आने में असमर्थ हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है, अतः किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग, प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।









