साइकिल और बाइक के बीच भिड़ंत,4 लोग घायल,गंभीरावस्था में 2 हायर सेंटर पावापुरी रेफर
शेखपुरा। शहर के रेडक्रॉस भवन के समीप तीक्ष्ण मोड़ पर एक साइकिल और बाइक के बीच भीषण भिड़ंत में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बीती रात्रि घटी।जबकि एक साइकिल पर सवार दो युवक अपनी सैलून को बंद करके घर वापस लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान शहर के मेहूस मोड़ निवासी विनोद ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार तथा उसके सैलून के कारीगर जमुई जिला के जांजल निवासी धर्मेंद्र ठाकुर के पुत्र शिवराम कुमार के साथ साथ जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंनबेरिया गांव निवासी मिथुन पासवान व सचिन कुमार के रूप में की गई है।
24 पाउच शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
घायलों में शिवम कुमार और शिवराम कुमार की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज हेतु रातोंरात हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर किया।दोनों घायल युवक की हालत नाजुक बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि बीती रात्रि शहर के जमालपुर मोहल्ला स्थित अपने सैलून को बंद करके शिवम कुमार कारीगर के साथ एक ही साइकिल पर बैठककर घर लौट रहा था। तभी रेडक्रॉस भवन के मोड़ पर गिरिहिंडा की ओर से तेज गति में आ रहे बाइक से साइकिल जा टकराई। घटना में घायल बाइक पर सवार मिथुन पासवान अपने घर जमुई से अपना ससुराल बरबीघा प्रखंड के गंगटी गांव जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









