24 पाउच शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार उत्पाद थाना पुलिस ने जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापामारी कर एक महिला के घर से 24 पाउच शराब बरामद की है

24 पाउच शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार उत्पाद थाना पुलिस ने जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापामारी कर एक महिला के घर से 24 पाउच शराब बरामद की है। बरामद प्लास्टिक के प्रत्येक पाउच में 250 एमएल की मात्रा में शराब भरा मिला। गिरफ्तार महिला कारोबारी की पहचान जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रीतू कुमार की पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई है। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना शेखपुरा के एएसआई अमरजीत कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ की। इस बाबत उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरफ्तार महिला अपने घर में छुपकर शराब का निर्माण करने के साथ साथ शराब की बिक्री किया करती है। शिकायत के सत्यापन हेतु पहुंची पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान महिला के घर से 24 पाउच शराब बरामद किया गया।जिसे छापामार दस्ते ने जब्त कर ली। गिरफ्तार महिला कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही बाद में महिला कारोबारी को शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

ई-रिक्शा को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक बुरी तरह घायल

शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार उत्पाद थाना पुलिस ने जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापामारी कर एक महिला के घर से 24 पाउच शराब बरामद की है
शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार उत्पाद थाना पुलिस ने जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापामारी कर एक महिला के घर से 24 पाउच शराब बरामद की है  https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

Leave a Comment