ई-रिक्शा को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक बुरी तरह घायल
शेखपुरा। बुधवार को जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा – महुली मुख्य सड़क मार्ग पर फरपर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त हुई जब चालक सामने से आ रहे यात्रियों से भरे एक ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश कर रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगल कुमार नामक चालक बिहटा गांव से ट्रैक्टर पर ईंट लेकर फरपर की ओर गया था। ईंट गिराने के बाद वह बिहटा गांव वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक शेखपुरा की ओर से। आ रहा एक ई-रिक्शा ट्रैक्टर के सामने आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकालकर आनन-फानन में सदर अस्पताल, शेखपुरा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही अरियरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। घायल चालक की स्थिति नाजुक बताई गई है।
सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन और ऊर्जा बचत को अनिवार्यता










