नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश

PATNA

नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश।

ब्रांड एम्बेसडर सागर इंडिया स्वच्छता जागरूकता को लेकर कर रहे है नुक्कड़ नाटक।

ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सागर इंडिया नाटक के जरिए दे रहे हैं, स्वच्छता का संदेश। जिले में पिछले कई दिनों से नवादा नगर परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए चला रहा हैं जागरूकता अभियान।

कचरा से कंचन की ओर कैसे कचरा प्रबंधन किया जाए गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग किया जाए घर से लेकर डंपिंग जोन तक, जहां कचरे से खाद बनाया जा रहा है वहां गीला कचरा कैसे पहुंचे। घर की महिलाएं और बच्चे अगर घर में ही कचरे को अलग-अलग कर लेंगे, गीला कचरा अलग और सूखा कचरा अलग तो इसका प्रबंधन आसान हो जाएगा गीले कचरे से नवादा नगर परिषद खाद बना रही है।

https://biharbulletin24.in/legal-awareness-program-organized-on-drug-eradication-law-in-nawada/

NAWADA PATNA BIHAR INDIA
नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

स्वच्छता कर्मियों को भी गीला कचरा और सूखा कचरा पृथक करके घर से मिलने पर इसका प्रबंध करना आसान हो जाता है।

नुक्कड़ नाटक के जरिए पिछले 1 महीने से नुक्कड़ नाटक की टीम ब्रांड एम्बेसडर सागर इंडिया के निर्देशन में नाटक साफ सफाई का प्रस्तुति हर एक वार्ड में हो रही है‌। इस नाटक के लेखक और निर्देशक सागर इंडिया है कलाकार में, अनुराधा पंडित, सुहानी कुमारी, अमित कुमार, अनुप्रिया, विकास कुमार और प्रवीण कुमार ने अपने अभिनय के माध्यम से नवादा नगर परिषद के क्षेत्र में दे रहे हैं स्वच्छता का संदेश।

कैसे नवादा नगर परिषद की ओर से कचरे वाली बाल्टी मिलने के बाद भी उसमें कचरा न रखकर लोग आटा चावल पानी रखने लगे हैं। नाटकीय तरीके से नाटक के जरिए गुदगुदाते और हंसाते दर्शकों को कलाकार दे रहे हैं स्वच्छता का संदेश।
नगर परिषद नवादा का टैगलाइन स्वच्छ नवादा सुंदर नवादा के तहत दर्शकों को आमजनों को स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है और नाटक के अंत में स्वच्छता के लिए संकल्प भी दिलाया जा रहा है ताकि स्वच्छता को लेकर हर एक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभा सके और नवादा नगर परिषद को सुंदर बनाने में अपनी भूमिका निभा सके।

Leave a Comment