नवादा में नशा उन्मूलन कानून पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नवादा: नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर नवादा प्रखंड के भगवानपुर ग्राम पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में नशा उन्मूलन कानून और नशा पीड़ितों को उपलब्ध विधिक सहायता से संबंधित एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा आशुतोष कुमार झा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
https://biharbulletin24.in/allegation-of-irregularities-in-dismissal-filed-in-nawada/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमन कुमार ने कहा कि समाज में नशा से पीड़ित लोगों को नशामुक्त बनाने तथा उन्हें उनके अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी देने के उद्देश्य से इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि समाज से नशा उन्मूलन के लिए आम लोगों की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे। नशा व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज के लिए विनाश का कारण बनता है। विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।
इस अवसर पर प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, जिले के गणमान्य लोग, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम अमन जैन तथा पारा विधिक स्वयंसेवक रामानुज कुमार भी उपस्थित थे।









