सीएम की यात्रा को डीएम और एसपी ने बताया सफल

सीएम की यात्रा को डीएम और एसपी ने बताया सफल, प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जिलावासियों को दिया धन्यवाद,कहा

शेखपुरा।मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। मुख्यमंत्री के समर्थ बिहार विकसित बिहार बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा उनके सभा स्थल से लेकर अन्य 200 स्थलों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए थे। मुख्यमंत्री की यात्रा समाप्ति के बाद शनिवार की शाम समाहरणालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने इस यात्रा को काफी सफल और जिला के लिए उपयोगी बताया। एसपी ने बताया कि 6 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ 200 पुलिस पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा और आम लोगों के सुविधा के लिए लगाए गए थे।

https://biharbulletin24.in/cm-inspected-various-stalls-of-jeevika-didi/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

सीएम ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने का दिया निर्देश

पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार के लोगों को या अधिकारियों कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शेखर आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभी निर्माण कार्यों को देखा जीविका आंगनवाड़ी कृषि विभाग आदि द्वारा लगाया गया। स्टालों का अवलोकन किया इस अवसर पर उन्होंने गांव के विद्यालय में स्थापित एरोबिक्स लैब की प्रशंसा करते हुए इससे छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर लोगों के जीवन आसान करने के लिए सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक त्वरित गति से तत्परता के साथ पहुंचाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों के शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य सेवा को लेकर जिला प्रशासन को मानकों के अनुसार लोगों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर जि।ला वासियों के साथ-साथ सभी अधिकारियों पुलिस प्रशासन को धन्यवाद किया है।

Leave a Comment