जिला स्तरीय प्रतियोगिता और कैरियर उन्मुखीकरण दिवस का आयोजन किया गया

नवादा में शिक्षा की नई उड़ान: जिला स्तरीय प्रतियोगिता और कैरियर उन्मुखीकरण दिवस का आयोजन किया गया

जिले के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने और उन्हें आधुनिक दौर की चुनौतियों के प्रति सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एक भव्य ‘महासंगम’ का आयोजन किया गया। Samagra Shiksha, नवादा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल विद्यार्थियों को करियर की सही दिशा दिखाई गई, बल्कि उन्हें किशोरी सशक्तिकरण (Adolescent Girls) और डिजिटल वित्तीय साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी उन्मुखीकरण दिया गया।
नवादा के DIET परिसर में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के सभी हाई स्कूल एवं 10+2 विद्यालयों के लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का प्रारूप ‘ट्रेन द ट्रेनर’ मॉडल पर आधारित था, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से आए दो प्रतिनिधि छात्र और एक शिक्षक यहाँ प्राप्त ज्ञान और अनुभव को अपने-अपने विद्यालयों के अन्य विद्यार्थियों तक पहुँचाएंगे।

https://biharbulletin24.in/youth-arrested-liquor-in-quantity-of-27-liters-sealed-in-sack-seized/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

करियर और कौशल विकास पर गहन विमर्श

कार्यक्रम के मुख्य सत्र में विभिन्न क्षेत्रों से आए करियर विशेषज्ञों ने ‘गाइडेंस एवं काउंसलिंग’ के जरिए छात्रों को भविष्य का रोडमैप तैयार करना सिखाया। विशेषज्ञों ने पारंपरिक करियर से हटकर उभरते हुए नए विकल्पों, आधुनिक तकनीकी कौशलों और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के सटीक मंत्र साझा किए। इस दौरान ‘ओपन हाउस’ संवाद सत्र का भी आयोजन हुआ, जहाँ छात्रों ने उच्च शिक्षा में आने वाली बाधाओं और अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने को लेकर विशेषज्ञों से सीधे सवाल किए। विशेषज्ञों ने बेहद सरल और प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से छात्रों की शंकाओं का समाधान किया।

सामाजिक और डिजिटल साक्षरता की नई पहल

करियर काउंसलिंग के साथ-साथ ‘एडोलसेंट गर्ल्स’ एवं ‘फाइनेंशियल डिजिटल लिटरेसी’ सत्रों ने कार्यक्रम को बहुआयामी बना दिया। इसके तहत जिले के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को किशोरावस्था की चुनौतियों, स्वास्थ्य प्रबंधन और डिजिटल युग में सुरक्षित वित्तीय लेन-देन के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों की रचनात्मकता और समझ को परखने के लिए वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, चित्रांकन, निबंध एवं भाषण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

इस आयोजन में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों और सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी – वर्षा आ (समग्र शिक्षा अभियान), असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर – अर्चना कुमारी (समग्र शिक्षा अभियान), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर निरुपमा शंकर (बाल विकास परियोजना कार्यालय), जिला नियंत्रण एवं परामर्श केंद्र (DRCC) के मैनेजर – शीतल और नेहा, महिला थाना की थाना प्रभारी – रीना जी, कृषि विभाग के सहायक निदेशक – प्रशांत कुमार, और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सुजीत और प्रशांत कुमार ने शिरकत की।

Leave a Comment