गैंगरेप के बाद 10 मीटर घसीटा, कुएं में फेंक दिया’

गैंगरेप के बाद 10 मीटर घसीटा, कुएं में फेंक दिया’:चश्मदीद बोला- 30 मिनट तड़पने के बाद हुई मौत; मां बोली- जान के बदले जान चाहिए

‘5 लड़के उसे जबरन उठाकर ले गए। उसके साथ रेप किया। लड़की की मां को देखते ही वो उसे 10 मीटर तक घसीटते हुए कुएं तक लाए। लड़की को कुएं में फेंकने के बाद वो भाग निकले। 30 मिनट तक तड़प-तड़पकर बच्ची की मौत हो गई।’

यह दावा उस प्रत्यक्षदर्शी का है, जिसने पहले भी आरोपी के चंगुल से छात्रा को बचाया था। उसका कहना है कि आरोपी लंबे समय से लड़की को परेशान कर रहा था और कई बार धमकी दे चुका था।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

https://biharbulletin24.in/married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-nawada/

प्रत्यक्षदर्शी ने ये भी बताया कि, 10वीं की छात्रा को कुएं में धकेलने के बाद मुख्य आरोपी ने अपने वॉट्सएप पर भोजपुरी सॉन्ग का स्टेटस लगाया था। इसमें उसने लिप्सिंग करते हुए कहा था- ‘रानी हम बना लेहब तोहरा के दुल्हिनियां… अगर कोई बोला तो घर में घुसकर सबको मार डालेंगे…’

दरअसल, बुधवार की रात सारण के डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं क्लास की 15 साल की छात्रा का गैंगरेप के बाद मर्डर कर दिया गया। लड़की की मां का आरोप है कि गांव के ही पांच युवकों ने पहले उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की और फिर उसे कुएं में धकेल दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment