पाँकी गांव में श्री सीताराम महायज्ञ को लेकर ध्वज रोपण

पाँकी गांव में श्री सीताराम महायज्ञ को लेकर ध्वज रोपण, ध्वज यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल।

सिलाव (नालंदा)। सिलाव प्रखंड के पाँकी गांव में आयोजित होने वाले श्री सीताराम महायज्ञ को लेकर बुधवार को विधि-विधान के साथ ध्वज रोपण किया गया। ध्वज रोपण के बाद पूरे गांव के चारों दिशा में भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु मंत्रोच्चारण करते हुए गांव का भ्रमण किया और धार्मिक वातावरण का संचार किया।
महायज्ञ स्थल ग्राम पाँकी, पोस्ट सिलाव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का संचालन श्री श्री 108 श्री भगवती शरण जी महाराज (काका जी) के सानिध्य में किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में महंत श्री ध्रुव शरण जी महाराज भी उपस्थित रहेंगे।

https://biharbulletin24.in/employment-cum-guidance-fair-organized-to-connect-rural-youth-with-employment/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

महायज्ञ का शुभारंभ

वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी, मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को जल यात्रा के साथ होगा। सुबह 6 बजे जल यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद दिन में 11 बजे कलश स्थापना तथा शाम 4 बजे अग्नि प्रज्वलन कर महायज्ञ प्रारंभ किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक प्रवचन तथा रात 9 बजे से रासलीला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कथा वाचन कथावाचक प्रभंजना शरण जी महाराज (सियाराम किला, अयोध्या) द्वारा किया जाएगा।
महायज्ञ का समापन 15 अप्रैल 2026, बुधवार (कृष्ण पक्ष त्रयोदशी) को पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण और भंडारा के साथ होगा।
महायज्ञ आयोजन समिति और गांव के लोगों ने बताया कि ध्वज रोपण के साथ ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में यह संदेश दिया गया है कि जब तक महायज्ञ संपन्न नहीं हो जाता, तब तक गांव में मांस, मछली और मदिरा का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
आयोजन समिति ने सिलाव प्रखंड वासियों से अपील की है कि इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म कार्य में सहयोग दें।
संपर्क सूत्र: 9631734131, 9006127121, 9955555168, 9934063266।

Leave a Comment