दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का मामला, पति सहित 3 फरार अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार,
शेखपुरा। दहेज की खातिर एक विवाहिता के गले में फांसी का फंदा डालकर उसकी हत्या|
मामले में फरार चल रहे पति सहित तीन अभियुक्तों के घर पर गुरुवार को ढोल बाजे के साथ जयरामपुर थाना पुलिस ने इस्तहार चिपकाया।
अभियान का नेतृत्व जयरामपुर थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार ने की। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई बरबीघा प्रखंड के कन्हौली गांव में की गई।
इस बाबत जयरामपुर थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार ने बताया कि दो साल पहले कन्हौली गांव में छोटेलाल राम के पुत्र अरविंद राम सहित अन्य परिवार के लोगों ने दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या गले में फांसी का फंदा डालकर कर दी थी।
https://biharbulletin24.in/one-day-cum-vocational-guidance-program-organized/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
2 वर्ष पूर्व अभियुक्तों ने दिया था घटना को अंजाम
घटना के संबंध में विवाहिता के परिवार वालों द्वारा स्थानीय थाना में दहेज हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
जिसमें पति अरविंद राम ,सास धनपाताे देवी और ससुर छोटेलाल राम को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।
उन्होंने बताया कि मृत विवाहिता नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के एक गांव की थी।
जिसकी शादी हत्या के डेढ़ साल पहले हुई थी।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद से मामले के सभी अभियुक्त फरार चल रहे है।
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस कई बार प्रयास की। लेकिन किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट द्वारा कुर्की के पूर्व इस्तहार वारंट जारी किया गया था।
कोर्ट के आदेश पर आज फरार तीनो अभियुक्तों के घरों पर इस्तहार चिपकाया गया।









