मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ हेतु प्रशासन ने कसी कमर

मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ हेतु प्रशासन ने कसी कमर

शेखपुरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 14 मार्च को समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने गुरुवार को सर्वा पंचायत में तैनात अधिकारियों व पुलिस बल को विशेष दिशा-निर्देश दिए।सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें और निर्धारित समय से पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचें। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या लापरवाही नहीं बरती जाय।

https://biharbulletin24.in/married-woman-murdered-for-dowry-3-including-husband-abscond/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

डीएम एवं एसपी ने संयुक्त ब्रीफिंग में दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने सुरक्षा मानकों पर चर्चा करते हुए पुलिस बल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम जनों के बैठने और आवागमन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष चौकसी बरती जाये। रूट चार्ट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस बल को हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया। दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि सुरक्षा घेरा अभेद्य रहे। मीडिया बन्धुओं से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित स्थल पर ही रहे।जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करें कि बुनियादी सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।वर्तमान में जिला प्रशासन के सभी अंग ‘अलर्ट मोड’ पर हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Comment