कैंसररोधी टीका को लेकर अफवाह बाद ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

कैंसररोधी टीका को लेकर अफवाह बाद ग्रामीणों ने मचाया हंगामा,

शेखपुरा। बुधवार की दोपहर जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के गंगटी गांव में गांव के ही कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कैंसर रोधी टीका के बारे में अफवाह फैलाये जाने के कारण उग्र होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पर धाबा बोल दिया। शिक्षकों से मारपीट की और स्वास्थ्य विभाग के टीका कर्मियों को बंधक बना लिया। शिक्षकों के बाइक को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

https://biharbulletin24.in/female-accused-arrested-in-case-of-deadly-attack-in-sheikhpura/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

स्कूल में घुसकर शिक्षकों के साथ मारपीट

बाद में केवटी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराई । दरअसल, मध्य विद्यालय गंगटी में 14 वर्ष तक की किशोरियों को कैंसर रोधी टीका दिया जा रहा था। 55 किशोरियों को पहले फेज का टीका कुछ माह पहले ही दिया गया था । दूसरे फेज का यह टीका दिया जा रहा था । इसी बीच गांव की किसी शरारती ने सोशल मीडिया पर कैंसर रोधी टीकाकरण से बांझपन होने की अफवाह फैला दी और वीडियो जारी कर दिया। उस वीडियो को लेकर गांव के एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक ने भी अफवाह फैलाई ।देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो गए और मिडिल स्कूल को घेर लिया और किशोरियों को टीकाकरण नहीं करने को लेकर उग्रता का प्रदर्शन किया। अफवाह फैलने के बाद किशोरियों के मन में भी डर समा गया। दो-तीन किशोरी ने चक्कर आने की शिकायत की।जिसे रेफरल अस्पताल बरबीघा में पुलिस के माध्यम से भर्ती कराया गया । जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे घर भेज दिया गया।

टीकाकर्मियों को बनाया बंधक,

चिकित्सकों के अनुसार उसे कोई बड़ी समस्या नहीं थी। उधर, इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक रामानंद सागर ने बताया कि बड़ी संख्या में गांव वालों ने धावा बोल दिया । शिक्षकों से मारपीट की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को वह सूचना देते रहे, परंतु यहां कोई नहीं आया।

शिक्षा विभाग के द्वारा ही पत्र देकर कैंसर रोधी टीका लगाने का निर्देश मिला था। जिसका अनुपालन वे लोग कर रहे थे परंतु स्कूल में काफी परेशानी हो गई । उन्होंने बताया कि अफवाह की वजह से बच्चियों में डर फैल गया था।

पुलिस पहल पर मामला हुआ शांत

इसको लेकर मौके पर पहुंचे बरबीघा अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि कैंसर रोधी टीकाकरण बहुत ही उपयोगी है। किशोरी को यह लगाया जाता है। इससे गर्भाशय के कैंसर से बचाव होता है। यह काफी मानक टीकाकरण है। इससे कोई परेशानी नहीं होती है। गांव के शरारती तत्वों के अफवाह की वजह से बच्चियों में डर समा गया और उसे हल्का चक्कर आने की शिकायत हुई। बाद में गांव वालों को समझा कर मामला को शांत कर दिया गया।

Leave a Comment