घर में घूसकर 40 हजार नकदी सहित हजारों की लूट, विरोध करने पर दिव्यांग दम्पति को किया जख्मी
शेखपुरा। बीती देर रात्रि शेखपुरा नगर क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में डाकुओं ने सुग्गा मांझी नामक दिव्यांग के घर पर धाबा बोलकर 40 हजार नकदी सहित हजारों रुपए की संपत्ति लूट ली। जबकि घटना का विरोध करने पर डाकुओं ने एक पैर से दिव्यांग सुग्गा मांझी और उसकी पत्नी के ऊपर तेज घर वाले हथियार से वार कर दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में जाग होने के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दंपत्ति को पुलिस वाहन से उठाकर सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। जहां घायलों की पहचान दरवेशपुर गांव निवासी चांदो मांझी के 45 वर्षीय पुत्र सुग्गा मांझी तथा उसकी पत्नी सुगनी देवी के रूप में की गई है। इस बाबत घायल सुग्गा मांझी ने बताया कि हाल में ही उसके पिता का निधन हो गया था। पिता के श्राद्धकर्म करने हेतु हरियाणा से सपरिवार घर आया था। पिता के श्राद्ध कार्य हेतु घर में रखे 40 हजार रुपए के साथ साथ बर्तन ,कपड़ा ,जेवर सहित अन्य सामानों को बदमाश गण लूटकर अपने साथ ले गए। उसने बताया कि आठ दिन पहले भी उसके गांव के बेली मांझी के घर में चोरों ने चोरी की थी। घटना में घायल दंपत्ति की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया।
https://biharbulletin24.in/preparations-begin-for-census-2027-three-day-training-program-organized/










