कबला आहर मछली के चलते हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा,

patna

पकरीबरावां : कबला आहर मछली के चलते हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, नवादा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नवादा: पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कबला गांव स्थित आहर में हुए युवक की हत्या मामले का नवादा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।व्यक्ति का शव बरामद हुआ

पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:45 बजे सूचना मिली कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कबला गांव में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान शव की पहचान कोरियाबीघा गांव निवासी जीतू कुमार चौरसिया के रूप में की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया। मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर पकरीबरावां थाना में कांड संख्या 94/26 दिनांक 09.03.2026 दर्ज किया गया।https://youtu.be/UCZI3atwiG0?si=Di6uS0LvRqAZPO5O

patnahttps://biharbulletin24.in/inauguration-of-two-day-agricultural-mechanization-fair-cum-exhibition/

ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने 9 मार्च 2026 को इस मामले में शामिल दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक जीतू कुमार चौरसिया बार-बार मना करने के बावजूद आहर में मछली पकड़ने का काम करता था, जिसको लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. कौशल कुमार, पिता– स्व. नारायण महतो, ग्राम– कबला, थाना– पकरीबरावां, जिला– नवादा
2. अंकित कुमार, पिता– कौशल महतो, ग्राम– कबला, थाना– पकरीबरावां, जिला– नवादा।

Leave a Comment