नेपाल में पांच दिन पहले शादी, मुजफ्फरपुर में बवाल, शिक्षिका बनी मां अब कहानी में नया मोड़

शिक्षिका बनी मां अब कहानी में नया मोड़

मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल प्रिंसिपल ने खुद से 32 साल छोटी टीचर से शादी का इलाके में सनसनी मचा दी। रिपोर्ट्स हैं कि शाइस्ता परवीन अब मां बन गई हैं।संवाद सहयोगी, औराई (मुजफ्फरपुर)। नेपाल में सात फेरे, मुजफ्फरपुर में हंगामा और एक शिक्षिका की जिंदगी में ऐसा ट्विस्ट कि पूरी कहानी ही पलट गई। कहानी शुरू होती है सरहद पार के प्यार से जहां नेपाल की वादियों में गुपचुप शादी रचाई गई। लेकिन जैसे ही इस रिश्ते की आहट मुजफ्फरपुर पहुंची, वहां बवाल मच गया। परिवार, समाज और सवालों का तूफान खड़ा हो गया। इसी बीच, कहानी में आया सबसे बड़ा मोड़—शिक्षिका मां बन गई है।

https://biharbulletin24.in/initiatives-continue-to-make-the-upcoming-national-lok-adalat-successful/

प्रिंसिपल ने 32 साल छोटी टीचर से कब की शादी?

जब रिश्ता गहराया तो उन्होंने शादी का फैसला किया। राकेश ने शाइस्ता परवीन से नेपाल के जनकपुर में कथिततौर पर 18 फरवरी को शादी कर ली। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। राकेश साह चार बच्चों के पिता बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाइस्ता परवीन शादी के तीन दिन बाद मां बन गई हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल वो सीतामढ़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।

https://biharbulletin24.in/how-was-the-air-ambulance-which-met-with-an-accident-in-jharkhand-from-inside-know-everything-about-it/

अपनी मर्जी से की शादी- शाइस्ता परवीन

आरोपों के बीच शाइस्ता परवीन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रही है कि उन्होंने अपनी मर्जी से राकेश साह के साथ शादी की है। उन्होंने खुद को सुरक्षित बताते हुए राकेश पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया। उनका दावा है कि दोनों ने पिछले साल 2025 में आपसी सहमति से शादी कर ली थी

थाने पहुंचा शिक्षिका शादी का मामला

बताया गया कि राकेश साह और शाइस्ता परवीन ने 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में जाकर शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की थी। इसके तीन दिन बाद 21 फरवरी को शाइस्ता ने बच्ची को जन्म दिया।
शादी के बाद मामला उस समय तूल पकड़ लिया जब शाइस्ता के भाई ने औराई थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राकेश साह ने उनकी बहन को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया और जबरन शादी की।

 इंग्लिश मॉडर्न स्कूल चलाते हैं राकेश

आवेदन में कहा गया कि 18 फरवरी की सुबह शाइस्ता इंग्लिश मॉडर्न स्कूल पढ़ाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि स्कूल संचालक राकेश साह ने उन्हें अपने कब्जे में रखा है। भाई ने आशंका जताई कि बहन को औराई चौक स्थित बजरंग श्रृंगार पैलेस के ऊपर एक कमरे में रखा गया है। इस मामले में राकेश कुमार साह, उनकी पत्नी विमल देवी, पुत्री समेत कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

ऐसे परवान चढ़ा था दोनों के बीच प्रेम

बताया जा रहा है कि राकेश साह, जो चार बच्चों के पिता हैं, और शिक्षिका शाइस्ता परवीन, जो स्वयं शादीशुदा हैं, स्कूल के संचालन के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। 18 फरवरी को जब दोनों अचानक अपने घरों से गायब हुए, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर उनकी नेपाल में हुई शादी की तस्वीरें और एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में शाइस्ता ने अपनी मर्जी से शादी करने और खुश होने का दावा किया है।

परिजनों ने लगाए अपहरण और धर्मांतरण का आरोप

इस घटना को लेकर शिक्षिका के भाई फैसल इमाम अशरफ ने औराई थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राकेश साह द्वारा शिक्षिका को बहला-फुसलाकर जबरन हिंदू बनाकर शादी की गई है। इसके साथ ही राकेश साह की पत्नी, बेटी और अन्य सहयोगियों पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगा है।

राकेश साह गिरफ्तारी के डर से फरार

औराई थाना प्रभारी सनोवर प्रवीण ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर शाइस्ता को सीतामढ़ी से बरामद कर लिया है। चूंकि शाइस्ता ने हाल ही में बच्ची को जन्म दिया है, इसलिए वह अभी पुलिस की निगरानी में उपचाराधीन है। मुख्य आरोपी राकेश साह गिरफ्तारी के डर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही शाइस्ता को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा।

 

Leave a Comment