नारदीगंज में गैस सिलेंडर रिसाव से पाँच झुलसे.पावापुरी रेफर!

नारदीगंज में गैस सिलेंडर रिसाव से पाँच झुलसे.पावापुरी रेफर! यह पूरा मामला नवादा नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश बेलदारी गांव में गैस सिलेंडर के रिसाव से 5 लोग ‘झू ‘ल ‘से। ‘ज ‘ख् ‘मी हालत में इलाज के लिए पीएचसी नारदीगंज में दाखिल कराया गया। ‘ज ‘ख्मि ‘यों में पेश बेलदारी निवासी लखपति चौहान की 30 वर्षीय पत्नी सोनम देवी उसकी 12 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी व 9 वर्षीय पुत्र साहब कुमार के अलावा 13 वर्षीय भाई अजीत कुमार ,भतीजी राधा कुमारी शामिल हैं। सभी जख्मियों को सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में 3 जख्मी में सोनम देवी,साहब कुमार और संगीता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विमस भेज दिया। यह घटना गुरुवार को तकरीबन तीन बजकर 10 मिंट के आसपास घटी।घटना के सम्बंध में लखपति चौहान ,रामजतन चौहान समेत अन्य लोगों ने कहा हमलोग सभी परिवार ईंट भट्ठा पर कार्य करने के झारखंड राज्य के रामगढ़ जा रहे थे। वहां कार्य करके 4 माह के बाद घर वापस लौटना था। तब मेरी पत्नी सोनम देवी ने रसोई घर में गई। साथ में अन्य सभी लोग भी थे। वह गैस सिलेंडर को रेगुलेटर बंद करने जा रही थी।कहा कि हमलोग लंबे समय के बाद घर आएंगे।तब गैस सिलेंडर को चेक करके देख लें । यह बंद है या नहीं। इसी बीच वह ज्योहीं लाइटर से गैस चूल्हा को जलाया, कि आग की लपटें निकलना शुरु हो गया एवं सभी लोग आग की चपेट में आ गये।

Leave a Comment