जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में आयोजित किया गया जूविनाइल जस्टिस जागरूकता कार्यक्रम

लखीसराय । जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के निर्देशन में हलसी प्रखंड के भानपुर पंचायत अंतर्गत लालपुर ग्राम में जूविनाइल जस्टिस के संदर्भ में अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान लोगों ने गांव के जुड़े नशा एवं आपसी झगड़े में किशोर न्याय से संबंधित कानून को जाना एवं भली प्रकार से समझा । उपस्थित ग्रामीणों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दी जा रही ऐसी सहायता के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। सबने कैसे आपसी सुलह समझौते को किया जाए, इसके बारे में विस्तार से समझा। कार्यक्रम में समाजसेवी ज्वाला जी, अधिवक्ता नरसिंह , पीएलवी ममता कुमारी सहित गांव के भी कई समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Comment