लखीसराय। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर जिले भर के तमाम थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना अध्यक्षों की देखरेख में शांति एवं विधि-व्यव्यव्स्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना अध्यक्ष द्वारा गठित शांति-समिति की बैठक किया गया |
*लखीसराय पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर : थाना अध्यक्ष*
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आगामी पर्व दशहरा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति-समिति का गठन किया गया है। इस समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य पर्व के दौरान आपसी सहयोग एवं संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। थाना अध्यक्षों को विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आमजन से आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
इस बीच टाउन थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी की अध्यक्षता में टाउन थाना प्रांगण में आज दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तमाम बुद्धिजीवियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने तमाम लोगों से दशहरा का पर्व आपसी सामाजिक सद्भाव एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील की । उन्होंने कहा की सरकार के निर्देश के आलोक में सभी आयोजन समितियां की ओर से नियमों का अनुपालन किए जाने का आग्रह किया गया है । उन्होंने आशा प्रकट किया कि दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी सामाजिक सद्भाव एवं खुशहाली के बीच संपन्न होगा। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त कराया कि लखीसराय पुलिस आम लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है । इसके अलावा अन्य थाना में भी दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक लगातार जारी है।









