नवादा में आधुनिक टाउन हॉल निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना का कार्यान्वयन बुडको (BUIDCO) द्वारा किया जाएगा। भवन निर्माण कार्य ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे कार्य की पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।निर्मित होने वाला यह आधुनिक टाउन हॉल अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। भवन में बड़े पैमाने पर बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा प्रशासनिक आयोजनों के संचालन के लिए पर्याप्त हॉल स्पेस, आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह योजना न केवल नवादा जिले के नागरिकों को एक केंद्रीकृत स्थल प्रदान करेगी, बल्कि जिले के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक विकास को नई दिशा देगी। यह भवन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराएगा, विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन को सुगम बनाएगा और जिले के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बुधौल में बनने वाले अटल कला भवन के साथ-साथ नवादा नगर परिषद क्षेत्र में इस टाउन हॉल का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए एक बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में उभरकर आएगा, जहाँ वे सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे। यह योजना नवादा जिले की सुविधाओं से परिपूर्ण एवं आधुनिक शहरी पहचान को और मजबूत करेगी।

Leave a Comment