लखीसराय। नगर परिषद वार्ड नंबर 21 के निवासी वाल्मीकि साव एवं विक्की साव सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार से बिना नक्शा पास कराए एवं लगभग 10 घरों के एकमात्र रास्ता को अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की गुहार लगाई है । इसके साथ ही अवरुद्ध रास्ता को तत्काल चालू कराए जाने का आग्रह किया है । नगर कार्यपालक पदाधिकारी को सौंप गए पत्र में वाल्मीकि साव एवं अन्य परिवादी ने कहा है कि संबंधित जमीन का अभी रजिस्ट्री भी नहीं हुआ है । बावजूद मकान बनाने एवं रास्ता अवरोध किए जाने को लेकर दबंग जमीन माफिया की ओर से पहल प्रारंभ कर दी गई है। जिसके चलते लगभग एक दर्जन परिवार के लोगों को एकमात्र रास्ता से आवागमन करने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है। विदित हो कि संबंधित दबंग जमीन मालिक की ओर से स्थानीय दलित एवं कमजोर वर्ग के लोगों का रास्ता अवरोध किया जा रहा है। इस बीच मामलों संबंधित मामलों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी से भी उचित न्याय की गुहार लगाई गई है । इस प्रकार की मांग करने वालों में ललिता देवी ,रंजू कुमारी ,संजू देवी, राजेश कुमार, भागीरथ दास ,अस्तूरी बाबू ,रेखा देवी, प्रकाश ठाकुर, विकास कुमार एवं मानती देवी प्रमुख है। इस बीच नगर कार्यपालक प्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि संबंधित मामलों का जांच के पश्चात रास्ता उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई कर परिवादी को उचित इंसाफ प्रदान करेंगे।









