जल जीवन हरियाली दिवस का किया गया आयोजन।

लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को किया जाता है। प्रत्येक महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन एक नोडल विभाग द्वारा किया जाता है।

 

अगस्त महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लखीसराय के द्वारा किया गया।

 

आज के जल जीवन हरियाली दिवस अंतर्गत परिचर्चा का विषय पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण पर परिचर्चा की गई।

 

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी एवं अन्य मंचासीन पदाधिकारियों को नव पौध देकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात बैठक की शुरुआत की गई।

 

स्वागत उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को आज के परिचर्चा के विषय वस्तु से अवगत कराते हुए जल जीवन हरियाली अंतर्गत पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की योजना एवं उसका कार्य एवं प्रगति की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति एवं बैठक की आधी-अधुरी तैयारी पर जिला पदाधिकारी ने क्षोभ व्यक्त करते हुए फिर से मीटिंग आहूत करने का निर्देश दिया।

 

आज के परिचर्चा में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी एवं अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment