राजस्व महाअभियान को लेकर नवादा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित “जमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार”  

नवादा:आज समाहरणालय, नवादा स्थित डीआरडीए सभागार में राजस्व महाअभियान को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने की। इस अभियान का उद्देश्य भू-अभिलेख की अशुद्धियों को सुधारना एवं राजस्व सेवाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाना है। आम जनता की जमाबंदी त्रुटि सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा जैसी समस्याओं को डोर-टू-डोर सेवा के माध्यम से सुलझाया जाएगा।

 

अभियान की तीन चरणों में क्रियान्वयन योजना:

1. तैयारी चरण: 18 जुलाई से 14 अगस्त 2025

2. मुख्य अभियान चरण: 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025

3. समीक्षा एवं निष्पादन चरण: 21 सितंबर से 30 अक्टूबर 2025

 

अपर समाहर्त्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने अभियान को जनोन्मुखी पहल बताते हुए इसे राजस्व सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। हल्का स्तर पर दो-दो शिविर लगाए जाएंगे और रिकॉर्ड कंप्यूटरीकृत रूप में संकलित किए जाएंगे।

प्रशिक्षण में अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया, फील्ड वेरीफिकेशन, तकनीकी हस्तक्षेप एवं पारदर्शी समाधान प्रणाली की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी  अमित अनुराग,  स्वतंत्र कुमार सुमन, भू-अर्जन पदाधिकारी  अभय कुमार तिवारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता  गौरव शंकर सहित प्रखंड एवं अंचल स्तर के अन्य अधिकारी शामिल थे।

Leave a Comment