उपमुख्यमंत्री एवं डीएम ने संयुक्त रूप से आकांक्षा हाट का किया उद्घाटन।

उपमुख्यमंत्री बिहार विजय कुमार सिन्हा एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा संयुक्त रूप से सूर्यगढ़ा प्रखंड में आकांक्षा हाट का उद्घाटन किया गया।

 

यह अभियान नीति आयोग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड घोषित किया गया है।

 

इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना है।

 

इसके अन्तर्गत शिक्षा और पोषण में सुधार,स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, कृषि और आजीविका में प्रगति, बुनियादी ढांचे का विकास, महिलाओं और बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाएं इत्यादि शामिल है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सूर्यगढ़ा प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित करना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

आकांक्षा हाट के शुभारंभ के दौरान, विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 

अंत में आकांक्षा हाट का अवलोकन संयुक्त रूप से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया।

Leave a Comment