सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में उपमुख्यमंत्री ने किया भगवान शंकर का जलाभिषेक।

लखीसराय। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने सावन महीने के तीसरी सोमवारी के अवसर पर सुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में भगवान शंकर पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की । इस बीच श्रावण मेला 2025 की पावन अवसर पर भारी संख्या में शिव भक्तों ने बोल बम एवं हर हर महादेव की गगनभेदी जयकारों के बीच लंबी कतार में खड़े होकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना की।

इस बीच श्रावण मास के पावन तृतीय सोमवार के शुभ अवसर पर श्री रामेश्वर धाम, सिंगारपुर (लखीसराय) में आयोजित श्रावण मेला 2025 में भी बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सम्मिलित हुए।

 

इस अवसर पर भगवान शिव की प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर और दूध से अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

विदित हो कि श्रावण मास का यह पुण्य समय शिवभक्ति, संस्कार और सनातन संस्कृति की अखंड ज्योति को और प्रज्वलित करता है।

इस दौरान भी हर हर महादेव की गगनभेदी जयकारों के बीच शिवभक्तों एवं कांवरियों ने

रामेश्वरधाम में सावन के तीसरे सोमवारी पर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस दौरान लखीसराय जिले के अशोक धाम मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा । मौके पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान भी तैनात दिखे।

Leave a Comment