लखीसराय। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत लखीसराय जिला के लाली पहाड़ी क्षेत्र के आसपास निवास करने वाले मतदाताओं के बीच घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 हेतु एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) का वितरण किया गया।
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा मतदाताओं से अपील की गई की सभी मतदाता जिनका नाम वोटर लिस्ट में है, वे संबंधित बीएलओ से एन्यूमरेशन फार्म प्राप्त कर उसे भरकर आवश्यक कागजात के साथ BLO के पास जमा कर दें, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वैसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है वह भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
विशेष गहन पुनरिक्षण, 2025 के अंतर्गत जिले के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक कागजात के साथ संबंधित बी एल ओ को अवश्य रुप से समर्पित करने के लिए जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अनुरोध किया है, जिससे कि सभी मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट पब्लिकेशन में ही शामिल हो जाए।
ड्राफ्ट पब्लिकेशन अगस्त माह में प्रकाशित होगा। इसके बाद दावा-आपत्ति आमंत्रित किया जाएगा।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय, अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।









