लखीसराय। कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने नगर परिषद चुनाव वार्ड संख्या सात में पार्षद पद पर जीत का परचम लहराया ।
लखीसराय नगर परिषद में वार्ड पार्षद पद के लिए उपचुनाव के दौरान मतगणना शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया।
एसडीएम सह आर ओ प्रभाकर कुमार के अनुसार इस दौरान लखीसराय नगर परिषद वार्ड नंबर 7 के वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार क्रमशः
सुनील कुमार को 497,
दिवेश कुमार 275,
अजय यादव 148 एवं
संजय कुमार 27 को मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुनील कुमार विजयी घोषित किए गए।
इस दौरान नगर परिषद उपचुनाव मतगना संपन्न होने के पश्चात लखीसराय में सुनील कुमार ,सूर्यगढा से रितु देवी एवं
बड़हिया से मुन्नी देवी निर्वाचित घोषित हुईं।
विदित हो कि लखीसराय नगर परिषद वार्ड नंबर 7 में कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। अजय यादव को 148 और आरटीआई कार्यकर्ता संजय प्रजापति को 27 वोट मिले। सुबह 6 बजे से ही मतगणना केंद्र पर समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। 8:30 बजे गिनती शुरू हुई और 9:30 बजे तक नतीजे स्पष्ट हो गए।
इधर, सूर्यगढ़ा नगर परिषद वार्ड 13 में रितु देवी ने 446 वोट हासिल कर 18 वोट से जीत दर्ज की। उनका मुकाबला बेहद कांटे का रहा लेकिन आखिरी राउंड में बढ़त बनाते हुए उन्होंने बाजी मार ली।
बड़हिया नगर परिषद उपचुनाव में मुन्नी देवी ने 91 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 361 वोट मिले। दोनों जगहों पर जीत के बाद महिलाओं के समर्थकों ने जश्न मनाया और यह उपचुनाव महिला नेतृत्व की मजबूती का संकेत बना।
इस बीच मतगणना संपन्न हो जाने के एसडीएम सह आर ओ प्रभाकर कुमार एवं डीसीएलआर सीतू शर्मा ने लखीसराय एवं सूर्यगढा के निर्वाचित घोषित उम्मीदवार को अलग -अलग निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपे।









