डीएम ने की विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की तैयारी संबंधित बैठक।

लखीसराय। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ विशेष गहन पुनरिक्षण 2025 की तैयारी के संबंधित बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया।

 

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा निर्देश दिया गया कि अगले तीन दिनों अर्थात दिनांक 1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई के बीच विशेष गहन पुनरिक्षण हेतु सभी मतदाताओं को एनयुमरेशन फॉर्म बांट दिया जाएगा।

 

1 जुलाई 2025 को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को अपने विभागीय कर्मियों के साथ बैठक कर सभी संबंधितों को विशेष गहन पुनरिक्षण कार्य हेतु तैयारी कर लेनी है।

 

2.7.2025 को सभी बीएलओ के साथ बैठक करनी है। 3.7.2025 को लखीसराय जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बी एल ओ के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

 

आज की बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, सिविल सर्जन की बीपी सिंहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, वरीय समाहर्ता प्राची कुमारी, रवि कुमार के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment