लखीसराय- महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन सामुदायिक सह विवाह भवन इंग्लिश वार्ड नंबर 02 में नगर उपसभापति शिवशंकर राम के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महिला योग गुरु ममता कुमारी एवं उनके सहयोगी ज्वाला जी ने योग के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। जिसमें सूर्यनमस्कार, तारासन, वृक्षासन, तितलासन सहित कई योग कराए।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्रीमान विनोद कुमार जी ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाले। उन्होंने कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, भ्रामरी जैसे योग के बारे में जानकारी दिया गया ।नगर उपसभापति श्री शिवशंकर राम ने कहा कि योग का अर्थ केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक तरीका है।योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक कल्याण के लिए भी महत्वपूर्ण है इसलिए सभी योग जरूर करें। मौके पर वार्ड नंबर 02 के वार्ड पार्षद पार्वती देवी,जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा, हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, महिला पर्यवेक्षिका निशा कुमारी,लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, मानोसजिक परामर्शी नूतन कुमारी, केस वर्कर सरिता कुमारी, लेखा सहायक सुमित कुमार, कार्यालय सहायक प्रमित कुमार आंगनबाड़ी सेविका इंदु कुमारी, शकुन्तला कुमारी सहित सहायिका एवं अन्य महिला मौजूद रहे।अंत में शांतिपाठ कराके योग शिविर का समापन किया गया।









