समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित किया गया शोक सभा ।

लखीसराय- समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में सूर्यगढ़ा प्रखंड के आई० टी० सहायक बिरेन्द्र कुमार चंद्र के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी। साथ ही सभी कर्मियों को अपने कार्य के अलावे अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की बात कही गयी। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा जो भी सहयोग संभव होगा वह पीड़ित परिवार को दी जायेगी, ऐसा निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। शोक सभा में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार, प्राची कुमारी, सामाजिक सुरक्षा निदेशक नीना नैंसी मुर्मु, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी पिंटू कुमार, आई०टी० प्रबंधक जुली कुमारी सहित समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत सभी लिपिक, आई०टी० सहायक, कार्यपालक सहायक, डाटा इंट्री ओपरेटर एवं अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। संबंधित आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद ने दी।

Leave a Comment