ग्रामीण विकास विभाग द्वारा औरे (बेलदरिया) गांव में आयोजित किया गया महिला संवाद कार्यक्रम

लखीसराय- ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन पूरे बिहार में किया जा रहा है। उसी कड़ी में रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत औरे (बेलदरिया) गांव में महिला संवाद का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने उपस्थित सभी जीविका दीदी को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण योजना जैसे मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। जिसमें मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट वीमेन कार्यालय में महिला से जुड़े सभी समस्याओं समाधान एवं अन्य योजनाओं की लाभ की जानकारी एवं दस्तावेज में सहायता प्रदान करने में मदद करती है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी अल्पावास गृह, पुनर्वास योजना, पालनाघर, कौशल विकास, प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दिया गया।

जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य है कि सभी जीविका दीदी महिला सशक्तिकरण के दिशा में किए गए कार्यों को जाने और क्या कमी है उसको बताएं। बाल लिंगानुपात एवम बेटी की महत्ता जैसे मुददे पर भी जीविका दीदी को बताया गया।मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित योजना डिस्ट्रिक हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजना को महिला व किशोरी तक पहुंच को आसान बनाना है।आगनबाड़ी योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं कन्या उत्थान योजना का लाभ। महिला हेल्पलाइन टॉल फ्री 181 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी तरह के योजना के बारे में जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन हिंसा से संबधित मदद के लिए कभी भी कॉल किया जा सकता है।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने महिला संवाद में आय एवं व्यय विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए आय से ज्यादा खर्च न हो एवं बचत की अधिकता पर विशेष बल दिया जाएँ बचत के लिए बैक खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दिया गया

लैगिंक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने लैगिंक विषय चर्चा की उन्होने बताया हमारे समाज में लैगिंक भेदभाव को दूर करना एवं लिंग परीक्षण का दरूपयोग नही करना चाहिए ओर बेटी को गर्भ में न मारना इत्यादि मुद्दों पर जागरूक किया

क्षेत्रीय समन्वयक अनुराग कुमार,सामुदायिक समन्वयक सुमन कुमार,एम० आई० एस० मुकेश कुमार, एम० आर० पी० गोपाल कुमार,मधुमिता, सहित कई अन्य जीविका समूह के दर्जनों जीविका दीदी मौजूद रहे। अंत में बाल विवाह, महिला हिंसा के खिलाफ सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया।

Leave a Comment