लखीसराय। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव प्रकोष्ठ में सरकारी योजना से बेसहारा बच्चों को जोड़ने के लिएSAATHI योजना के तहत प्राधिकार के सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गयाl बैठक में बेसहारा बच्चों को चिन्हित कर उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया गयाl बैठक में चर्चा के दौरान यह बात प्रकाश में आई की आधार कार्ड नहीं होने के कारण बेसहारा बच्चों सरकारी लाभ से वंचित रह जाते हैं lआधार कार्ड बनाने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाने का निर्णय लिया गयाl नशा मुक्ति की दिशा में भी प्रयास करने पर बल दिया गया lबैठक में मुख्य रूप से जिला बाल कल्याण पदाधिकारी ,UIDAIके जिला समन्वयक शंकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला स्वास्थ्य पदाधिकारी जिला गृह एवं बाल विकास पदाधिकारी ,CCI के समन्वयक मीनाक्षी कुमारी, प्राधिकार के कई पैनल अधिवक्ता एवं प्राविधिक स्वयंसेवक शामिल हुएl









