आवासीय सरस्वती ज्ञान मंदिर के 4 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन ।

लखीसराय- विद्यापीठ चौक अवस्थित आवासीय सरस्वती ज्ञान मंदिर के 4 विद्यार्थियों ने सैनिक- स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया है । इस दौरान आवासीय सरस्वती ज्ञान मंदिर के विद्यार्थियों ने सैनिक- स्कूल प्रवेश परीक्षा में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस दौरान विद्यालय के छात्र आदर्श कुमार 90.9% ,सावन कुमार 92.15%, अमन कुमार 92.21% एवं सृष्टि कुमारी 93% अंक लाकर संस्थान सहित लखीसराय जिले का नाम रौशन किया है । इसमें विद्यालय प्रबंधक सह मगही कवि मुंद्रिका प्रसाद सिंह सहित विद्वान प्राचार्य संजय कुमार की कुशल भूमिका को कतई इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बीच परीक्षा में सफल रहे छात्र-छात्राओं की ओर से इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन अपने अभिभावक सहित स्वयं को दिया गया है । तो दूसरी ओर विद्यालय की बेहतर शैक्षिक व्यवस्था की सर्वत्र सराहना की जा रही है । गौरतलब हो कि आवासीय सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यापीठ चौक के चार नौनिहाल छात्राओं ने इस बार सैनिक स्कूल नालंदा के लिए प्रवेश परीक्षा में सफलता की परचम लहराया है। इसके अलावे यहां के विद्यार्थियों की ओर से अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल किए गए हैं ।कुल मिलाकर सैनिक स्कूल परीक्षा में छात्रों की दिखाई जौहर से लोग बेहद प्रसन्न नजर आ रहे हैं।

विद्यालय के संचालक ने कहा कि विगत कई वर्षों से मेरे विद्यालय के बच्चे प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन कर रहें है । इन कार्यों में शिक्षक सुदर्शन कुमार, देवराज कुमार, सत्यदेव रजक ,अमरकांत कुमार, प्रद्युमन कुमार ,लक्ष्मी ,रजनी एवं करुणा देवी का विशेष योगदान माना जाता है ।

इस दौरान सैनिक स्कूल की ओर से अपना स्कोर कार्ड भी जारी कर दिया है ।

विदित हो कि यह विद्यालय पूर्णत: आवासीय है एवं यहां यहां सभी विषयों की बेहतर पढ़ाई कराई जाती है।

Leave a Comment