नवादा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ददौर पंचायत के दलित बस्ती कृष्णा नगर में बीते महीने में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की ह ह्रदयविदारक घटना के बाद नवादा देश भर में चर्चित हुई कृष्णा नगर अग्निकांड के पीड़ितों शाषन प्रशासन हर सम्भव मदद का प्रयास में कोई कसर नही छोड़ रही है।इस कांड में पीड़ितों को घर बनाने के लिए जमीन मिलने लगी है। अग्निकांड के 12 पीड़ितों परिवारों को घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराया गया। सांसद विवेक ठाकुर ने परिवारों को भूमि बंदोबस्ती का पर्चा सौंपा। नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर नवादा घटना स्थल पहुँच कृष्णा नगर पहुंच कर पीड़ितों से हालचाल जाना और उनके परेशानियों से रूबरू हुए , जहां अभियान बसेरा के तहत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र वितरित किया।सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि आगे और भी भूमिहीन परिवारजनों को दिया जाएगा।









