बिहार में शराब बंदी होने के बाबजूद भी शराब तस्कर अपने आदत से बाज लेने का नाम नही ले रहे ,तमाम तरीके के हथकंडा अपना लेकिन पुलिस भी शराब माफियाओं पर लगातार नकेल कसने में भी कोई कसर नही छोड़ रही है ,इसी कड़ी में नवादा मुफस्सिल थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को इनपुट मिली कि एक कार से शराब की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है ,सूचना मिलते हीं पुलिस दलबल के साथ चारों ओर फैल गयी और उक्त पते पर पहुंच कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव से एक ऑल्टो कार जिसका नम्बर JH-01AL-0994 है अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली गयी,कार 128.125 लीटर विदेशी शराब की जप्त कर मौके बारदात से एक आरोपी को धरदबोचा ,जिसकी पहचान सोनू कुमार ,साकिन भौंर ,थाना रजौली,जिला नवादा के रूप में किया गया।









