सरकंडा नदी मे डुबे व्यक्ति का 72 घंटे बाद SDRF टीम के सहयोग से निकाला गया शव।

सरकंडा नदी मे डुबे व्यक्ति का 72 घंटे बाद SDRF टीम के सहयोग से निकाला गया शव।

गोविंदपुर, नवादा:- गोविंदपुर सरकंडा सकरी नदी मे डुबे व्यक्ति का 72 घंटे बाद एसडीआरएफ टीम के लगातार प्रयास के बाद शनिवार की संध्या लगभग 5:00 डुबे व्यक्ति का शव गोविंदपुर आपोठाकुर के पास नदी से निकाला गया शव निकलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई, मृतक व्यक्ति की पहचान सरकंडा गांव निवासी केशव राजवंशी के 60 वर्षीय पुत्र परमेश्वर राजवंशी के रूप मे किया गया, शव मिलते ही गांव मे कोहराम मच गया परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है , अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार की संध्या सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सरकंडा के पास नदी मे बह गया उसके बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से निकालने का प्रयास किया गया अंधेरा हो जाने की वजह से सफलता नहीं मिली शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया और लगातार प्रयास के बाद शनिवार की संध्या डुबे व्यक्ति का शव आपोठाकुर के पास नदी से निकाला गया, घटनास्थल पर सीओ संजीव कुमार के आलावे कैम्प कर रहे थाना के एएसआई सुधीर कुमार तिवारी ने पंचनामा करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया।

Leave a Comment