सांसद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

बाढ़ के पानी का जल स्तर में कमी,सांसद ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

शेखपुरा। जिला के घाटकुसुंभा अंचल में हरोहर नदी के जलस्तर में वृद्धि के फलस्वरूप बड़े क्षेत्र में फैले पानी धीरे धीरे कमने लगा है । जिला प्रशासन द्वारा लगातार अंचल में जल के स्तर पर निगरानी रखी जा रही है । अभी तक 1200 से अधिक पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा चुका है। साथ ही पशुपालन विभाग के द्वारा निरंतर जरूरतमंदों के बीच पशु चारा का वितरण किया जा रहा है । 50 क्विंटल से अधिक पशु चारा का वितरण किया जा चुका है ।

वही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 1500 से ज्यादा लोगो का स्वास्थ्य जांच कर उन्हे जरूरत अनुसार दवा दिया जा रहा है । सिविल सर्जन ,शेखपुरा द्वारा प्रखंड चिकित्सक पदाधिकारी को डोर टू डोर लोगो को जांच का आदेश दिया गया है । वही जल स्तर में कमी आने के कारण ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया है ।जिला कृषि पदाधिकारी के दिशा निर्देश में फसल क्षति का आकलन भी प्रारंभ कर दिया गया है । लोगो को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने हेतु पीएचईडी विभाग के द्वारा जगह जगह पानी का टैंकर भी भेजा जा रहा है ।सुजावलपुर के नजदीक सड़क कटाई को समय रहते ही संबंधित अंचल एवम प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में रात में ही ठीक करवा लिया गया है । वर्तमान में उक्त अंचल का सभी गांव का संपर्क पथ सही अवस्था में है । सड़क मार्ग से किसी भी गांव तक पहुंचा जा सकता है । किसी भी आपात स्थिति के लिए एसडीआरएफ टीम पूरी तरह से तैयार है। अरूण भारती सांसद, जमुई लोक सभा क्षेत्र के द्वारा उक्त अंचल का स्थलीय निरीक्षण किया गया ,जिस दौरान उन्हे जिला प्रशासन द्वारा राहत हेतु किए जा रहे सभी उपायों से अवगत कराया गया तथा उन्होंने राहत कार्य पर संतुष्टि जाहिर भी किए।

Leave a Comment