घर का छज्जा गिरने से व्यक्ति की मौत

घर का छज्जा गिरने से व्यक्ति की मौत

 

बरबीघा। प्रखंड के मिर्जापुर गांव में घर का छज्जा गिरने से उसमें दबकर गृह स्वामी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी 48 वर्षीय कालीचरण मांझी के रूप में किया गया। वे मजदूरी का काम कर अपना परिवार चलाते थे। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि घर का छज्जा गिरने से पूर्व मृतक के नाती ने उन्हें छज्जे में दरार आने की बात कह कर खेत से बुला लाया। जैसे ही वे छज्जे के पास पहुंचे छज्जा अचानक से गिरकर घर के चारदीवारी से जा टकराया जिसके चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

Leave a Comment