बालू माफिया बेलगाम, मुखबरी के आरोप में युवक पर चलाई गोली, इलाके में दहश

नवादा जिले में बालू माफिया का आतंक बरकरार है। एक बार फिर अपना आतंक दिखाया है।
शुक्रवार की सुबह हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव में अखिलेश सिंह बालू माफिया के द्वारा गोलीबारी की गयी। गोलीबारी का वीडियो ग्रामीणों द्वारा वायरल किया गया है।
बताया जाता है कि गुरुवार को बालू माफिया अखिलेश सिंह की चार ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद अखिलेश सिंह को पता चला कि गांव के ही नीतीश कुमार नामक युवक के द्वारा पुलिस की मुखबरी करता है। जिसके बाद नीतीश कुमार के घर पर पहुंच कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई ।









