अचानक तबियत बिगड़ जाने से समाजसेवी की गई जान घटना नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित फाजिलपुर गांव का है जहां के कृष्ण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की तबीयत अचानक से बिगड़ गई जिन्हें नारदीगंज अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया उसके बाद परिजनों ने उन्हें बिहार शरीफ ले गया जहां जाते हैं उनकी प्राण पखेरू उड़ गए
घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया जिसके भी जुबान से सुने तो उनकी अच्छाइयों का बखान करते नजर आए यह एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे उनकी तबीयत के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल बड़ा रहता था इसी दौरान आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई उसके बाद हम लोगों ने अस्पताल ले गया है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया जहां जाते ही उनकी मौत हो गई
मृतक मनोज सिंह अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री और पत्नी को छोड़ गए उनके पिता कृष्ण सिंह एवं पत्नी सहित घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था









