जानलेवा हमले के मामले में सहोदर भाई सहित 3 गिरफ्तार

जानलेवा हमले के मामले में सहोदर भाई सहित 3 गिरफ्तार

शेखपुरा। जिले के बरबीघा थाना पुलिस ने मिर्जापुर गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले कर तीन लोग को घायल किए जाने के एक मामले के तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता ल पाई। गिरफ्तार लोगों में मिर्जापुर गांव निवासी तेजो चौधरी के पुत्र पप्पू चौधरी और संजय चौधरी के अलावा टुनटुन चौधरी बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर मो कौशर आलम ने किया। इस बाबत बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि दो दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर गिरफ्तार आरोपियों ने अपने पड़ोसी अर्जुन चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी के ऊपर कुदाल तथा लाठी डंडों से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया था। घटना में पति को बचाने पहुंची उसकी पत्नी के ऊपर भी बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया था।रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के संकट के खिलाफ आंदोलन

जानलेवा हमले के मामले में सहोदर भाई सहित 3 गिरफ्तारhttps://www.youtube.com/@BiharBulletin24

 

घटना में गंभीर रूप से घायल सुनील चौधरी को इलाज हेतु स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि घायल की शिकायत पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें गिरफ्तार तीनो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने छह माह पहले भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जबकि दोनों आपस में पड़ोसी है। गिरफ़्तार तीनो आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment