हिसुआ के 16 नन्हे-मुन्हे रोजेदारों को किया गया सम्मानित

हिसुआ के 16 नन्हे-मुन्हे रोजेदारों को किया गया सम्मानित

हिसुआ के 16 नन्हे-मुन्हे रोजेदारों को किया गया सम्मानित

नवादा : हिसुआ शहर के शाही मस्जिद में रमजान के पाक व बरकत वाली महीने में 16 नन्हे-मुन्हे रोजेदारों हौसलाफजाई के लिए माला पहनाकर पुरस्कृत किया गया। यह सभी नन्हे-मुन्हे बच्चों ने 30 रोजे पूरे किए और साथ ही इत्तेकाफ में बैठे,शबे कदर के रातों में जाग कर इबादत किया। जिसमें मो० तौफीक आलम,सुल्तान,अफजल,शादाब,मुर्शीद,माजिद,मुर्शीद,तालिब,फजल,अरशद,रिजवान,अयान,साहिल,अयन,अफान,इसमामूल आदि बच्चे शामिल है।
इस दरम्यान हिसुआ शाही मस्जिद के इमाम हाफिज सैयद शाहबाज मसूदी ने कहा कि बच्चों ने काफी हिम्मत और सबर से कम लिया जो इतना लंबा टारगेट तय किया। पूरे 30 रोज़े,10 दिन एतिकाफ़ और 5 शबे कदर जागकर इबादत करना एवं अपने माँ-बाप से दूर रहना यह काफी मुश्किल काम है।अल्लाह हम सब के बच्चों की ईमान की हिफाजत फरमाए या रब्बुल आलमीन। मस्जिद में आए सभी नमाजियों ने बच्चों के इस हौसले को खूब सराहा और बहुत सारी दुआएं दिए।

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित,

हिसुआ के 16 नन्हे-मुन्हे रोजेदारों को किया गया सम्मानित
हिसुआ के 16 नन्हे-मुन्हे रोजेदारों को किया गया सम्मानित

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

Leave a Comment