लखीसराय 32वां लखीसराय जिला स्थापना दिवस के अवसर पर संध्या नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की अगुवाई में लोगों ने शहीद द्वार स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अमर शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व सुबह में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार की संयुक्त देखरेख में अमर शहीदों की स्मारक शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन एवं वंदन किया। गौरतलब हो कि इसके पूर्व स्थानीय आर लाल कालेज से केआरके हाई स्कूल ग्राउंड तक स्कूली बच्चों एवं बच्चियों ने इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली।प्रभात फेरी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डीएम मिथिलेश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर एसपी अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।









