दोगाय में आयोजित किया गया महिला संवाद कार्यक्रम।

लखीसराय : कछियाना पंचायत अंतर्गत दोगाय गांव में महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि के रूप में जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि महिला के सुरक्षा संरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला महिला सशक्तिकरण हब स्थापित है। जहां से महिला व किशोरी को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिया जाता है। साथ ही सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्या समाधान का पहल किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में बताया गया कि महिला से सम्बंधित शिकायत या किसी भी योजना की जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग किया जा सकता है। बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव व कानूनी करवाई के बारे में भी जानकारी दिया। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के बारे में भी जानकारी दिए। मौके पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रभात कुमार, एरिया समन्वयक संजय कुमार, सामुदायिक समन्वयक दीहुती,mrp hns नेहा कुमारी,केस वर्कर निभा कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार सहित कई अन्य जीविका के कर्मी व दर्जनों जीविका दीदी मौजूद रहे।

Leave a Comment