नवादा ज्ञान प्रतियोगिता” के विजेताओं को किया गया सम्मानित
नवादा, 13 सितम्बर 2025।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, नवादा में आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें “नवादा ज्ञान प्रतियोगिता” के तीन लकी विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता नवादा जिले के इतिहास, भूगोल, संस्कृति एवं प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर दिनांक 02 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
इस प्रतियोगिता के तीन भाग्यशाली विजेता—
1. रौशन कुमार सोनू
2. vloggeryt रघु
3. एमडी. आदिल जमाल
सम्मानित किए गए।
समारोह में सीनियर डिप्टी कलेक्टर-सह-प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अमरनाथ कुमार ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, विभागीय डायरी एवं कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, “ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं में स्थानीय इतिहास, भूगोल और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रति ज्ञानवर्धन एवं जागरूकता बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, जिसमें कुल 10 लकी विजेताओं को सम्मानित करने की योजना है।”
सम्मान प्राप्त कर विजेताओं ने अपनी खुशी व्यक्त की। रौशन कुमार सोनू ने कहा, “जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। हमें जिला प्रशासन के फेसबुक पेज से समय-समय पर मिलने वाली महत्वपूर्ण सूचनाओं का भी लाभ मिलता है, इसके लिए हम आभारी हैं।” इसी तरह, एमडी. आदिल जमाल ने भी जिला प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं और ज्ञानवर्धन का माध्यम बनते हैं।”
कार्यक्रम में जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मी, प्रतिभागी एवं आमजन उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को उत्साहपूर्वक सफल बनाया।









