इस वर्ष जितिया व्रत कब रखा जाएगा, शुभ मुहूर्त, पारण और महत्व.

इस वर्ष जितिया व्रत कब रखा जाएगा, शुभ मुहूर्त, पारण और महत्व.

 

जितिया व्रत 2024 शुभ मुहूर्त🔅🕉

24 सितंबर 2024 को जितिया व्रत के नहाय-खाय की पूजा होगी और 25 सितंबर 2024 को जितिया व्रत रखा जाएगा. 25 सितंबर 2024, दिन बुधवार को जितिया व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगा.

 

जितिया व्रत 2024 व्रत पारण का समय🔅🕉

 

जितिया व्रत का पारण तीसरे दिन किया जाता है. अष्टमी तिथि पर सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. पारण के दौरान रागी (मडुआ) की रोटी, तोरई, नोनी का साग और चावल का सेवन करने की परंपरा है. 26 सितंबर, गुरुवार को प्रात: 06:02 के बाद जितिया व्रत का पारण किया जाएगा.

 

जितिया व्रत का महत्व🔅🕉

 

जितिया व्रत, जिसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है. यह व्रत संतान की लंबी उम्र, स्वस्थ और खुशहाल जीवन व समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है. यह व्रत खास तौर से महिलाएं करती हैं. इस व्रत को करने से संतान की लंबी आयु के साथ साथ परिवार में भी सुख-शांति बनी रहती है.

 

_✍🏻आचार्य पाण्डेय ओम प्रकाश_

_💫🌎🌤_

*_संपर्क:- +91 7503599582

__________________________

*_💥🌍ज्योतिष परामर्श ☄

Leave a Comment