नवादा:- गोविंदपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र के कोलाज गांव आए दामाद ने पत्नी को ससुराल से सास-ससुर के द्वारा विदा नहीं किए जाने पर शनिवार को दामाद ने बकसौती के बड़ी मस्जिद के समीप जाकर जहर खा लिया जिसे गंभीर स्थिति में नक्सल थाना, थाली क्षेत्र के डायल 112 वाहन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर लाया गया जहां फिलहाल डाक्टर के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. लड़के की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर पर उसरी गांव का 25 वर्षीय सागर कुमार बताया जा रहा है जबकि उसका ससुराल नक्सल थाना, थाली क्षेत्र के कोलजा है जो उदय यादव का वह दामाद है. डायल 112 में मौजूद एसआई गंगाधर कुमार ने बताया कि मुझे सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग के बकसौती मस्जिद के समीप एक युवक नशे के हालात में गिर पड़ा हुआ है परंतु देखने से यह प्रतीत हुआ कि इसकी बेहोशी की हालत किसी और वजह से है तुरंत मैं मैंने अपने अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से अपने साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य गोविंदपुर में लाकर भर्ती करवाया. युवक का इलाज कर रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर निशीकांत कुमार एवं साथ में रहे डॉक्टर कृष्ण मोहन ने बताया कि युवक के द्वारा जहर खाया गया है उसके पास से एक इलेक्ट्रोल पाउडर वह अन्य एक दवा पाया गया है. इलाज के दौरान लगभग आधे घंटे तक गैस्टिक लावेज के माध्यम से उसे उल्टी करवाया गया है अभी फिलहाल खतरे से बाहर है ।
मेरे अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लगातार उपचार से फिलहाल वह खतरे से बाहर है. वहीं युवक के पास में रहे मोबाइल पर कॉल आने के बाद इसकी सूचना उसके परिजन एवं ससुराल वालों को दिया गया. सूचना मिलते ही युवक की सास रिंकू देवी एवं 20 वर्षीय पत्नी काजल देवी रोते बिलखते हुए गोविंदपुर अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा था. सास रिंकू देवी ने बताई की 1 वर्ष पूर्व हमारी पुत्री की शादी सागर कुमार के साथ हुई थी और मेरा दामाद तीन दिन पूर्व ससुराल आया हुआ था और वह जबरदस्ती बिन गौना का हमारे पुत्री को विदा करने को कह रहा था परंतु मैंने उसे आसीन में दुर्गा पूजा विजयदशमी को विदा करने को तैयार थी और इस बीच घर में झगड़ा करने के बाद शनिवार को हमारे घर से वह चला गया.









