रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

लखीसराय- जिला प्रशासन के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति के वंदना पांडेय के दिशा निर्देश में रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण कार्यालय में किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का थीम वोट फोर अर्थ एवं वोट फोर डेमोक्रेसी है। नए मतदाता अपना नाम जुड़वाकर एक मजबूत लोकतंत्र बनाने में अपनी भूमिका निभाए। जैसे पृथ्वी पर जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है वैसे ही एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए भी मतदान जरूरी है। रंगोली बनाने में ब्यूटी कुमारी, किस्मत कुमारी, अमित कुमार, नवीन्द्र दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा,जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी,केस वर्कर निभा कुमारी, सरिता कुमारी, परामर्शी नूतन कुमारी , अल्पावास गृह मोनालिसा प्रशिक्षण एवं कल्याण केंद्र बक्सर के विनोद कुमार सहित कई अन्य लोगों भी मौजूद रहे।

Leave a Comment