लखीसराय। सदर प्रखंड अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत कम मतदान वाले क्षेत्रों को मतदान के प्रति जागरूक करने लोगों को मतदान के प्रति रुचि जगाने एवं निर्भीक होकर मतदान करने के उद्देश्य से किसान भवन बूथ संख्या 142 प्रखंड लखीसराय उत्तरी भाग में मतदाता जागरूकता कार्य क्रम आयोजित किया गया जिसमें वहां के मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने लोकतंत्र की महत्ता को बढ़ावा देने अपने पसंद के व्यक्तियों का चुनाव करने मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , सभी महिला पर्यवेक्षका , प्रखंड समन्वयक , आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण भी उपस्थित थे । मतदाता जागरूकता का मुख्य मकसद कम मतदान वाले क्षेत्र में मतदाता को जागरुक कर मतदान बढ़ाना है।
मतदाता जागरूकता के पश्चात प्रखंड परिसर के शिव मंदिर के प्रांगण में मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाया गया जिसमें शत प्रतिशत मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को प्रेरित किया गया।









