रामनवमी शोभा यात्रा मार्ग का ड्रोन कैमरा से किया गया सत्यापन

रामनवमी शोभा यात्रा मार्ग का ड्रोन कैमरा से किया गया सत्यापन

रामनवमी पर्व-2026 के अवसर पर दिनांक 29.03.2026 को निकाले जाने वाले शोभा यात्रा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग द्वारा शोभा यात्रा मार्ग का ड्रोन कैमरा के माध्यम से विस्तृत सत्यापन किया गया।

ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से पूरे मार्ग का निरीक्षण करते हुए संभावित संवेदनशील स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अवरोधक बिंदुओं की पहचान की गई, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

रामनवमी पर्व केअवसर परशोभायात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन

रामनवमी शोभा यात्रा मार्ग का ड्रोन कैमरा से किया गया सत्यापन

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नवादा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवादा सदर, थानाध्यक्ष, नगर थाना, नवादा, बुंदेलखंड थाना, सहायक अभियंता, भवन प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, नवादा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment